
बेमेतरा
जिला बेमेतरा के थाना खम्हरिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस टीम ने जनरल स्टोर्स एवं फैंसी दुकान से चोरी गई नकद राशि ₹8,921/- की बरामदगी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत दुकान में हुई चोरी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की पहचान कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी रकम ₹8,921/- बरामद की।
दोनों आरोपियों को दिनांक 31 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. विश्वनाथ विश्वकर्मा
पिता – संजय विश्वकर्मा
उम्र – 23 वर्ष
निवासी – वार्ड नं. 10, थाना खम्हरिया
2. विक्रम धुर्वे
पिता – मन्नु धुर्वे
उम्र – 23 वर्ष
निवासी – वार्ड नं. 09, थाना खम्हरिया




