
रायपुर 5 वी इन्विटेशनल इंटरनेशनल कराटे चेम्पियनशिप का आयोजन शरूर नगर इंडोर स्टेडियम हैदराबाद में 7 से 8 फरवरी 2026 तक,यूनाइटेड शोतोकान कराटे

फेडरेशन एवं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन डब्लू के एफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजीत किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि फ़िल्म अभिनेता डॉ सुमन तलवार ब्रांड एंबेसडर कराटे इंडिया के हाथों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, उक्त चेम्पियनशिप में भुटान, नेपाल, बांगलादेश, श्रीलंका आदि देशों से एक हजार से भी अधिक खिलाड़ियों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किए भारतीय टीम में सम्मिलित रायपुर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों खिलाड़ियों ने अलग अलग आयु एवं वजन समूहों के काता एवं कुमिते इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया, विजेताओं में विजय विद्या मंदिर से अनुष्का ,रूप,कृतिक,कार्तिक,मनीष,नीरोज,प्रिंस,प्रियांश,ईश्वर श्री सनराइज स्कूल से युवराज, पूर्वांशी ने गोल्ड पदक जीते मुख्य कोच सेंसेई पंकज दास, वामिनी साहू, राजेश चक्रधारी के नेतृत्व में भाग लिए खिलाड़ियों के पदक विजेता बनने पर कराटे संघ के राष्ट्रीय सचिव वरुण पाण्डेय (ब्लैक बेल्ट 5 डॉन),प्रदेश सचिव सेंसेई रूखमणी रानू , सुषमा दुबे, अलकेश गिरी, रमेश गुप्ता , आदि खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किए हैं*
समस्त खिलाड़ियों के रायपुर वापस आने पर रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी से आशीर्वाद हेतु समस्त बच्चो जिन्होंने इंटरनेशनल कराते टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीते है उन्हें विधायक जी से मुलाकात कराते हुए आशीर्वाद और सहयोग दिलाया गया ।





