CG AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

ऑनलाइन फाइनेंस और प्री-अप्रूव्ड लोन के नाम पर ठगी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के MG रोड चौपाटी क्षेत्र में ठेले लगाने वाले और छोटे व्यवसायियों को ऑनलाइन फाइनेंस एप्स के जरिए प्री-अप्रूव्ड लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 19 वर्षीय युवक को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

डीसीपी सेंट्रल जोन के अनुसार, आरोपी मुदित पाठे उर्फ कृष पवार (19 वर्ष) निवासी बाजार चौक, छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 28/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे देता था ठगी को अंजाम

आरोपी रायपुर आकर पहले गुढियारी क्षेत्र में किराए से रहा और फिर डोरमेट्री में ठहरकर ठेले वालों व छोटे व्यापारियों से संपर्क बढ़ाया। वह विभिन्न फाइनेंस, कैशबैक और इन्वेस्टमेंट एप्स की जानकारी लेकर शुरुआत में पीड़ितों को वास्तविक लाभ दिलाता था, जिससे उनका विश्वास जीत सके।

विश्वास कायम होने के बाद आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल तक पहुंच बना लेता था। इसके बाद अलग-अलग फाइनेंस एप्लीकेशनों के जरिए पीड़ितों के नाम पर प्री-अप्रूव्ड लोन स्वीकृत कर रकम अपने ऑनलाइन वॉलेट और खातों में ट्रांसफर कर लेता था।

मोबाइल दुकान खोलने का था इरादा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ठगी से जुटाई रकम से अपने गृह नगर में मोबाइल दुकान खोलना चाहता था। उसने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और ऑनलाइन माध्यम से फाइनेंस सेक्टर की जानकारी जुटाई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता और एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को ट्रेन से फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से दर्जनभर बैंक व क्रेडिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस उसके ऑनलाइन वॉलेट और बैंक खातों की जांच कर रही है। अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच जारी है।

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने दस्तावेज और मोबाइल की जानकारी साझा न करें तथा ऑनलाइन फाइनेंस एप्स के प्रति सतर्क रहें।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!