CG AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में सेंट्रल जोन पुलिस का विशेष अभियान, चाकूबाज और नशाखोरों पर कड़ी कार्रवाई

रायपुर।

राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थलों पर अपराध, लूट और उपद्रव की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सेंट्रल जोन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशानुसार शराब ठेके, रेलवे स्टेशन, अस्पताल परिसर और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में 6 फरवरी 2026 को थाना गंज पुलिस ने स्टेशन एरिया में नशा कर उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।

अभियान के दौरान फाफाडीह स्थित शराब भट्ठी के पास चेकिंग में नवीन कुमार सामल (25 वर्ष), निवासी कर्मा चौक, गुढ़ियारी को चाकू और नशे में उपयोग होने वाला सॉल्यूशन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने श्रमिकों और राहगीरों को डराकर पैसे छीनने की मंशा स्वीकार की। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं थाना मौदहापारा पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए अग्नि यादव और मुकेश यादव, दोनों निवासी दलदल सिवनी, को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

सेंट्रल जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना, नशा करना और उपद्रव करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शून्य सहनशीलता नीति के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि रायपुर के नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!