CG AD
AD
खेलटॉप न्यूज़दुनियादेश

रिंकू सिंह की वापसी पर सस्पेंस, जिम्बाब्वे मैच से पहले बैटिंग कोच का बड़ा अपडेट

पिता वेंटिलेटर पर, इमरजेंसी में गए थे घर… अब कैंप में लौटेंगे रिंकू, संजू सैमसन को भी मिल सकता है मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बल्लेबाज रिंकू सिंह पारिवारिक हेल्थ इमरजेंसी के कारण चेन्नई से उत्तर प्रदेश रवाना हो गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। इस वजह से रिंकू की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए थे।

हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने साफ किया कि रिंकू सिंह आज शाम टीम कैंप से जुड़ जाएंगे। अब देखना होगा कि 26 फरवरी को अहमदाबाद में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिलता है या नहीं। टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को खिलाने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है, जिससे मुकाबले से पहले चयन को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है।

रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले गए सभी मैचों में हिस्सा लिया है, लेकिन कुल 24 रन ही बना सके हैं। फिनिशर की भूमिका में वे टीम के अहम खिलाड़ी माने जाते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में वे खाता खोले बिना आउट हो गए थे और भारत 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर सिमट गया था। उस मैच में डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 187/7 तक पहुंचाया था।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की वापसी भी संभव मानी जा रही है, जिन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!