CG AD
उत्तर प्रदेशक्राइम

रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला, 35 वर्षीय चाची 15 साल के भतीजे को लेकर फरार, शादी की जिद पर अड़ी थी महिला

रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला, नाबालिग भतीजे के साथ फरार हुई चाची,CCTV से खुला मामला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय चाची अपने ही 15 वर्षीय भतीजे को लेकर फरार हो गई। यह मामला 26 जनवरी का है, जब कक्षा 9 में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र अचानक घर से लापता हो गया और उसके साथ उसकी चाची भी गायब पाई गई।

शुरुआत में परिवार वालों ने लोकलाज के डर से घटना को छुपाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो आखिरकार पीपीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसके बाद दोनों की लोकेशन ट्रेस की गई। करीब एक हफ्ते की मशक्कत के बाद सोमवार को दूसरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने दोनों को एक साथ बरामद कर पीपीगंज पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला अपने भतीजे के साथ शादी करने की योजना बना रही थी और इसी इरादे से उसे घर से भगा ले गई थी। बताया गया कि महिला का पति, जो लड़के का चाचा है, बाहर रहता है और इसी दौरान चाची और भतीजे के बीच बातचीत बढ़ती गई, जिस पर किसी को शक भी नहीं हुआ।

पुलिस पूछताछ के दौरान चाची अपनी जिद पर अड़ी रही और भतीजे के साथ ही रहने की बात कहती रही। थाने में इस मामले को लेकर घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला, जिसके बाद परिजनों ने समझाइश की और आखिरकार भतीजा मान गया।

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के अनुसार दोनों पक्षों के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके चलते पुलिस ने बिना केस दर्ज किए दोनों को परिजनों के साथ उनके घर भेज दिया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और समाज में रिश्तों की मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Gorakhpur News, UP News, Love Affair Case, Missing Minor, PPGanj Police, Social Crime News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!