CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा नेवरा में बिजली विभाग का रजत जयंती महोत्सव सम्पन्न, उपभोक्ताओं को किया सम्मानित

तिल्दा नेवरा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा तिल्दा नेवरा शहर में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में बिजली विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं और जन-कल्याणकारी पहलों की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई।

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विभाग और बिजली उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा सेवाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी, हेल्प डेस्क, डिजिटल जागरूकता अभियान और सेवा-समर्थन जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त हो सकी।

इस अवसर पर तिल्दा नेवरा शहर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभाग द्वारा उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने तिल्दा डीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रजत जयंती महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर सहयोग की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी नगर के विकास और बेहतर विद्युत सेवाओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की कामना व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया गया।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!