CG AD
banner
AD
रायपुर

CG POLITICAL NEWS: स्वास्थ्य विभाग में ‘प्रति नियुक्ति’ पर बवाल! कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

यह आदेश भ्रष्टाचार के उद्देश्य से निकाला गया प्रतीत होता है।

रायपुर/29 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी प्रति नियुक्ति पदस्थापना के आदेश की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि इससे पूरे स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक अफरा तफरी मच जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे वसूली की एक और खिड़की खुलने की पूरी संभावना है। यह आदेश भ्रष्टाचार के उद्देश्य से निकाला गया प्रतीत होता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने प्रशासनिक गरिमा और परंपराओं के पालन करने की सलाह देते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मांग किया है कि स्वास्थ्य विभाग के सभी पदों पर पिछले ढाई वर्षो से प्रमोशन नहीं हुए हैं सभी विभागों में समयबद्ध प्रमोशन किए जाने चाहिए और सभी स्वीकृत पदों को पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत भर्ती की जाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य विभाग का काम राजधानी और सुदूर जिलों में सुचारू ढंग से चल सके।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान में डॉक्टर, चिकित्सा शिक्षकों, नर्सिंग पैरामेडिकल वर्कर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती नहीं हो पाने के कारण व्यवस्था पूरी तरह चौतरफा लकवे का शिकार हो गई है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में स्वास्थ्य विभाग में प्रति नियुक्तियों का खेल जारी है।जिसके कारण निचले स्तर के कर्मचारी भी प्रति नियुक्ति उप संचालक बने बैठे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने राज्य के मुख्य सचिव श्री विकासशील एवं स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को एक मेल भेज कर इस प्रक्रिया के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे जाने को प्रक्रिया को तुरंत स्थगित करने की मांग की।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!