CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़

CRIME NEWS: कलयुगी बेटे ने पिता की लोहे के पाइप से की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार… गांव में दहशत

जिससे पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।

सक्ती, 27 मार्च 2026: जिले के डभरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की लोहे के पाइप से बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।

घटना ग्राम पंचायत रामभांठा की है, जहां आरोपी सुमित महिलांगे ने 26-27 मार्च की दरमियानी रात अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले में गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!