CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

150 रुपये की शराब बनी जानलेवा, जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट

शराब को लेकर विवाद में जीजा ने साले की हत्या, खारुन नदी किनारे वारदात

रायपुर/कुम्हारी:

खारुन नदी किनारे ग्राम कुम्हारी ग्रामीण क्षेत्र में शराब को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी और मृतक आपस में जीजा-साला थे और दोनों ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे।

पुलिस के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) दोनों महासमुंद जिले के थाना कोमाखान क्षेत्र के ग्राम पल्सीपानी के निवासी हैं और कुम्हारी स्थित ईंट भट्ठे में काम करते थे।

घटना से एक दिन पहले 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इस दौरान आरोपी ने मृतक को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन मृतक शराब लेकर खुद ही पी गया। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था।

अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी पहुंचे। इसी दौरान मृतक शौच के लिए नदी की ओर गया, जहां आरोपी भी उसके पीछे पहुंचा और नदी के मेढ़ से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

आरोपी को आशंका हुई कि कहीं मृतक की मौत न हो गई हो और मामला उजागर न हो जाए, इस डर से उसने अपने गमछे से मृतक का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान घनश्याम यादव पिता नूनकरण यादव (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (उम्र 45 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!