CG AD
banner
AD
Uncategorized

CG NEWS: PM से मुलाकात में CM साय का बड़ा प्लान, बस्तर के विकास का मेगा ब्लूप्रिंट पेश

नक्सलवाद के अंत के बाद अब विकास की रफ्तार, रेल, एयरपोर्ट, अस्पताल से बदलेगा बस्तर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया और नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए आभार जताते हुए मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर में शांति स्थापित हो चुकी है और शिक्षा, स्वास्थ्य व कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिनमें एजुकेशन सिटी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, इंद्रावती नदी पर बैराज, रेल लाइन और एयरपोर्ट विस्तार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ‘सैचुरेशन, कनेक्ट, फैसिलिटेट, एम्पावर और एंगेज’ रणनीति के तहत 2027 तक सड़कों का जाल बिछाने, 228 नई सड़कें और 267 पुल बनाने के साथ 61 नई परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता मांगी गई है।

ऊर्जा, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी 45 पोटा केबिन स्कूलों को स्थायी भवन, 15 स्टेडियम, 2 मल्टीपर्पज हॉल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजना है, वहीं इंद्रावती नदी पर देउरगांव और मटनार परियोजनाओं से 31,840 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई मिलेगी। सरकार ने 2029 तक 85% परिवारों की आय 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने का लक्ष्य रखा है और ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ योजना का विस्तार भी किया जा रहा है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी, ग्लास ब्रिज और एडवेंचर टूरिज्म विकसित किए जा रहे हैं, वहीं 1 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत गांव-गांव शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ सीधे दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे में रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन, एयरपोर्ट विस्तार, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एजुकेशन सिटी जैसी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है, जिससे बस्तर में विकास की नई तस्वीर उभरने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!