छत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा-नेवरा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की मासिक बैठक, जनसमस्याओं पर गंभीर मंथन

तिल्दा-नेवरा:

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की तिल्दा-नेवरा ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं एवं बच्चों के साथ बढ़ते यौन शोषण और अनाचार, प्रदूषण की समस्या, सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि, अस्पतालों में अव्यवस्था व मनमानी वसूली, घरेलू गैस सिलेंडर की कमी, कारखानों में सुरक्षा के अभाव से बढ़ती दुर्घटनाएं, थानों में सुरक्षा बलों की कमी, ट्रैफिक व्यवस्था की कमजोरी तथा सरकारी जमीनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया।

सभी विषयों पर गहन विचार-विमर्श के बाद संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश साहू ने की। इस दौरान प्रदीप साहू, राकेश साहू, अविनाश साहू, साजन निषाद, पूर्णिमा साहू, रोशनी साहू, हेमपुष्पा देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!