छत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पा

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई ऊर्जा, 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 2 सूबेदार हुए पदस्थ

जांजगीर-चांपा। राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 02 प्रशिक्षु सूबेदारों की 10 माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु पदस्थापना की गई है। प्रशिक्षु अधिकारियों के आगमन से जिला पुलिस बल को नई ऊर्जा एवं कार्यक्षमता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था संधारण एवं पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम नागरिकों को न्याय दिलाना एवं उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत एवं आवेदन जांच की प्रक्रिया को गंभीरता और निष्पक्षता से संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों एवं आवेदकों के साथ सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ किया गया है, जहां उन्हें कानून-व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ थाना स्तर के महत्वपूर्ण कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रधान आरक्षक मोहरीर कार्य, गश्त एवं रात्रि पेट्रोलिंग, सीसीटीएनएस संचालन, संत्री ड्यूटी, मददगार कार्य, मुलजिम पेशी, न्यायालयीन प्रक्रिया एवं बीट व्यवस्था की बारीकियां वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पुलिस कर्मियों द्वारा सिखाई जाएंगी।

जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षु अधिकारियों को जनसंपर्क, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन की वास्तविक कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा, जिससे वे भविष्य में एक सक्षम, अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे।

जिले में प्रशिक्षु अधिकारियों की सहभागिता से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने के साथ आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!