Viral Video:क्राइम

हाथ में पिस्टल, साथ में देवर… महिला ने ‘रंगदारी’ गाने पर बनाई Reel, वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया केस

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में हथियार के साथ बनाई गई एक महिला की Reel सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में महिला भोजपुरी के ‘रंगदारी’ वाले गाने पर अपने देवर के साथ रील बनाती नजर आ रही है। खास बात यह है कि वीडियो में महिला के हाथ में कथित तौर पर पिस्टल दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर केस दर्ज कर लिया है।

चमथा गांव का बताया जा रहा वीडियो

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रैली लक्ष्मणटोल का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला हथियार लहराते हुए नजर आ रही है और उसके साथ एक युवक भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ महीने पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।

वीडियो की जांच के बाद FIR

मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र में महिला के हाथ में पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद वीडियो की जांच कराई गई। जांच के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

महिला और युवक की तलाश में पुलिस

वीडियो में दिखाई दे रहे महिला और युवक की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर वीडियो या रील बनाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामलों में पहले भी कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने के मामले सामने आ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नहीं और महिला व उसके साथ मौजूद युवक की इस मामले में क्या भूमिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!