गुरुकुल महिला महाविद्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ ‘फ्रेशर पार्टी 2026’, समीक्षा महंती बनीं मिस गुरुकुल
रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर के कल्चरल डिपार्टमेंट द्वारा सत्र 2026-27 की नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए रंगमंदिर, गांधी चौक में भव्य ‘फ्रेशर पार्टी 2026’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात सीनियर छात्राओं ने अपनी जूनियर सहेलियों के स्वागत में रंगारंग व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीनियर्स ने आकर्षक डांस परफॉर्मेंस से पूरे सभागार को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। आपसी परिचय व सौहार्द बढ़ाने के लिए कई रोचक खेल (गेम्स) और फन एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न टाइटल्स की प्रतियोगिता रही। छात्राओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और परिधान के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया:
* *मिस बी.कॉम (Miss B.Com):*अनुराधा मन्ना
* *मिस बीसीए (Miss BCA):* हीना बघेल
* *मिस बीएससी (Miss B.Sc):* देविका पटेल
* *मिस गुरुकुल 2026 (Miss Gurukul):* समीक्षा महंती
सभी विजेता छात्राओं को ताज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें महाविद्यालयीन जीवन में अनुशासन बनाए रखने, कड़ी मेहनत करने और नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ छात्राओं व आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन नाज़ फातिमा और महक मेघानी ने किया।




