क्राइम

ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला साहिल और मुस्कान दोनों ही दोषी करार

सुनवाई के दौरान 22 से अधिक गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए

मेरठ के बहु चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में मेरठ की जिला अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया है. अदालत ने माना कि दोनों ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की. फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा, अपराध समाज में भय का माहौल पैदा करता है. सभी सबूतों की जांच के बाद यह साफ हो गया कि दोनों ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की और सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की ।

मामले की सुनवाई के दौरान 22 से अधिक गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए. करीब 126 सुनवाई तिथियों के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया. मुस्कान और साहिल फिलहाल जेल में बंद हैं।

मेरठ के इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोप है कि 3 मार्च 2025 को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी. पुलिस के अनुसार, मुस्कान ने अपने पति सौरभ को कथित तौर पर मादक पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर साहिल की मदद से चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे और पुलिस ने उन्हें 18-19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था. 19 मार्च को दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किए जाने के दौरान आक्रोशित वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!