TAMIL NADU NEWS: अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 39 की मौत
CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

करूर/रायपुर। तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता से नेता बने विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की चुनावी रैली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। रैली में उमड़ी भारी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग बेहोश हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भगदड़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
इस दर्दनाक घटना पर पूरे देशभर में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।