धर्म

Mahakal Bhasma Aarti Live: रजत मुकुट और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल, देखिए भस्म आरती के दिव्य दर्शन

श्रृंगार दर्शन कर परिवार की खुशहाली और मंगल की प्रार्थना की।

उज्जैन। Mahakal Bhasma Aarti Live: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती विधि-विधान से संपन्न हुई। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

तड़के मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी और शहद सहित पंचामृत से अभिषेक-पूजन किया गया।

पूजन के दौरान बाबा के मस्तक पर त्रिपुंड और चंद्र अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाला, रुद्राक्ष और सुगंधित पुष्पों की मालाओं से भगवान का अलंकरण किया गया।

भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहे। बाबा महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के श्रृंगार दर्शन कर परिवार की खुशहाली और मंगल की प्रार्थना की।

धार्मिक मान्यता है कि भस्म श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल भक्तों को निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने नंदी महाराज के समक्ष भी श्रद्धा प्रकट की और उनके कान के समीप अपनी मनोकामनाएं कहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!