छत्तीसगढ़तिल्दा नेवरारायपुरस्वास्थ

तिल्दा-नेवरा में दो दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर से, बिना दवा के होगा गंभीर बीमारियों का इलाज

तिल्दा-नेवरा। स्थानीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आगामी 3 और 4 अक्टूबर 2026 को कोहका स्थित श्री अग्रसेन भवन में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साँई सेवा संस्थान, बरगढ़ के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर में प्रसिद्ध योगिक-न्यूरोथेरेपिस्ट अजित मिश्रा अपनी सेवाएँ देंगे।

इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें ऑक्सीजन थेरेपी के माध्यम से पूरी तरह से दवा रहित और बिना किसी साइड इफेक्ट के प्राचीन एवं आधुनिक पद्धतियों से मरीजों का उपचार किया जाएगा।

इन गंभीर बीमारियों का होगा उपचार

शिविर में कुल 31 प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारियों का इलाज किया जाएगा। मुख्य रूप से:

• जोड़ों व नसों की समस्या: साइटिका, कमर दर्द, घुटने व गर्दन का दर्द, सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर और नसों की अकड़न।

• लाइफस्टाइल बीमारियाँ: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, गैस-एसिडिटी और यूरिक एसिड।

• मस्तिष्क व मानसिक रोग: माइग्रेन, पैरालिसिस (लकवा), मिर्गी, अनिद्रा, याददाश्त की कमी, तनाव और अवसाद।

• अन्य रोग: हृदय रोग, पाईल्स, त्वचा रोग, कान-नाक-गला और महिलाओं व पुरुषों से जुड़ी गुप्त व अन्य समस्याएँ।

 शिविर का समय

आयोजकों ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए शिविर को दो दिनों में अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है:

• 3 अक्टूबर (शनिवार): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक एवं शाम 05:00 बजे से रात 07:00 बजे तक।

• 4 अक्टूबर (रविवार): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

अग्रवाल समाज ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जो लोग लंबे समय से इन बीमारियों से पीड़ित हैं, वे इस निःशुल्क/पंजीकृत शिविर में पहुँचकर इस आधुनिक व सुरक्षित ऑक्सीजन थेरेपी चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!