
नोएडा। सूरजपुर गोलचक्कर के पास का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला को एक्सीडेंट के बाद गुस्से में एक युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए देखा जा सकता है।
- वीडियो में साफ नजर आता है कि मौके पर मौजूद लोग घटना को रोकने या दोनों को शांत करने के बजाय अपने मोबाइल कैमरे निकालकर वीडियो बनाने में जुटे रहे। करीब 21 सेकंड की यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि महिला और युवक के बीच स्कूटी से हुए एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि वीडियो में दुर्घटना का सही कारण और शुरुआत स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने महिला के इस तरह हिंसा करने की निंदा की और यह सवाल भी उठाया कि जब विवाद सुलझाने के लिए पुलिस और कानून मौजूद है, तो लोग मौके पर खुद ‘जजमेंट’ क्यों करने लगते हैं।




