CG AD
क्राइमदुनियावायरलसूरजपुर

नोएडा में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा – महिला ने युवक को बाल पकड़कर घसीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

महिला और युवक के बीच स्कूटी से हुए एक्सीडेंट को लेकर विवाद

नोएडा। सूरजपुर गोलचक्कर के पास का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला को एक्सीडेंट के बाद गुस्से में एक युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए देखा जा सकता है।

  1. वीडियो में साफ नजर आता है कि मौके पर मौजूद लोग घटना को रोकने या दोनों को शांत करने के बजाय अपने मोबाइल कैमरे निकालकर वीडियो बनाने में जुटे रहे। करीब 21 सेकंड की यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला और युवक के बीच स्कूटी से हुए एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि वीडियो में दुर्घटना का सही कारण और शुरुआत स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने महिला के इस तरह हिंसा करने की निंदा की और यह सवाल भी उठाया कि जब विवाद सुलझाने के लिए पुलिस और कानून मौजूद है, तो लोग मौके पर खुद ‘जजमेंट’ क्यों करने लगते हैं।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!