खरसियाछत्तीसगढ़धर्म

खरसिया में आज गूंजेगा श्याम भक्ति का स्वर, टीनू शर्मा नेवरा देंगे भजनों की प्रस्तुति

खरसिया। खरसिया में शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को श्याम भक्ति से ओतप्रोत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में तिल्दा-नेवरा के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक टीनू शर्मा अपनी मधुर आवाज में श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।

कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा। इस अवसर पर सूरज म्यूजिकल, बिलासपुर द्वारा भी संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लेने और श्याम प्रभु की भक्ति में शामिल होने का सस्नेह निमंत्रण दिया गया है।

तिल्दा-नेवरा के टीनू शर्मा अपनी मधुर आवाज और भक्ति भाव से श्याम भक्तों के बीच विशेष पहचान रखते हैं। उनके भजनों में संगीत और प्रभु भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। खरसिया में आयोजित होने वाली इस भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम का संदेश “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह श्याम भक्ति को समर्पित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!