छत्तीसगढ़तिल्दा नेवरारायपुर

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की नियमित मासिक बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में आयोजित

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की नियमित मासिक बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में आयोजित की गई। बैठक में नये पेंशनरों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही पेंशनरों को बैंकिंग सेवाओं, जीवन प्रमाण-पत्र तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक श्री गोस्वामी ने सीपीपी एवं जीवन प्रमाण-पत्र से संबंधित उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने पेंशनरों को साइबर क्राइम और बैंक धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि बैंकिंग से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

संघ के महासचिव एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि बैठक में नये पेंशनर केशव कुमार शर्मा एवं अश्विनी कुमार पटेल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों ने संघ की सदस्यता भी ग्रहण की।

पुस्तकालय प्रबंधन समिति का गठन

कर्मचारी भवन में प्रारंभ किए गए पुस्तकालय के बेहतर संचालन एवं प्रबंधन के लिए समिति का गठन किया गया। इसमें भागीरथी पांसे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं हरख राम वर्मा, मालिक राम साहू एवं भगवंत राम वर्मा को समिति में शामिल किया गया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय ने कहा कि विगत 11 सितंबर को आयोजित प्रांतव्यापी धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम शत-प्रतिशत सफल रहा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी शासन की ओर से पेंशनरों की मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो आगामी समय में प्रांतव्यापी हड़ताल के लिए सभी को तैयार रहना होगा।

गीत प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि गोपाल प्रसाद वर्मा ने पितृ पक्ष से संबंधित मातृशक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित पेंशनरों को भाव-विभोर कर दिया।

सितंबर में जन्मदिन वाले सदस्यों का सम्मान

बैठक के दौरान सितंबर माह में जन्मदिन वाले संघ के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इनमें केशव कुमार शर्मा, उधो प्रसाद वर्मा, हेमंत कुमार नायक, रतिराम मिर्चे, भगवंत राम वर्मा, अश्विनी कुमार पटेल एवं दानीराम वर्मा शामिल रहे। संघ अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय ने सभी का मुंह मीठा कराकर, तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

वहीं कोषाध्यक्ष लेवनप्रसाद वर्मा एवं सहकोषाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद वर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को गुलाल लगाकर अभिनंदन किया।

बैठक में जवाहरलाल सिरमौर, एस.एन. गुप्ता, तुलसी राम वर्मा, नरेंद्र कुमार वर्मा, हरख राम वर्मा, ईश्वर प्रसाद वर्मा, चिंता राम वर्मा, बाजार लाल साहू, टीकाराम वर्मा, टापलाल कश्यप, यशवंत कुमार वर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य रघुनंदन लाल वर्मा, बलीराम यादव, फेकूराम वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, गिरवर लाल वर्मा, भीमसिंह वर्मा, मो. सलीम खान, भूपेन्द्र कुमार कश्यप, रमेश कुमार गायकवाड़, हेमलाल वर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, संतराम कैवर्त्य, मेघनाथ निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!