CG AD
banner
AD
क्राइम

CRIME NEWS: पहचान छिपाकर लव मैरिज, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव—मारपीट, धमकी और साजिश में बड़ा खुलासा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लव मैरिज की आड़ में धोखा, दबाव और जबरन धर्म परिवर्तन का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुख्य आरोपी आरिफ खान ने खुद को हिंदू युवक बताकर आरव नाम से बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय महिला से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और बाद में उसकी असली पहचान, पहले से शादीशुदा होने तथा तीन बच्चों का पिता होने की सच्चाई सामने आने पर महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया;

पुलिस के मुताबिक साल 2022 में गुरुग्राम के एक कार शोरूम में काम करने के दौरान आरोपी की पहचान महिला से उसके साथी तारीफ खान के जरिए हुई थी, जहां उसने खुद को अविवाहित बताया और धीरे-धीरे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रस्ताव रखा, शादी के कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरव का असली नाम आरिफ खान है, जिसके बाद आरोपी और उसके परिवार ने मिलकर महिला का नाम बदलकर ज़िया खान रख दिया और लगातार धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने लगे;

पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने बच्चे का गर्भपात कराने का दबाव डाला और निजी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, हालांकि छह महीने से अधिक की प्रेग्नेंसी होने के कारण गर्भपात नहीं हो सका और 11 अगस्त 2023 को महिला ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया,

इसके बावजूद उत्पीड़न नहीं रुका और जान से मारने की धमकियों के बीच महिला किसी तरह अपने नवजात बच्चे को लेकर बिहार भाग गई, बाद में बच्चे को माता-पिता के पास छोड़कर गुरुग्राम लौटने पर 26 जनवरी की देर रात आरोपी और उसके परिजनों ने जबरन किराए के कमरे में घुसकर मारपीट की और दोबारा धर्म बदलने का दबाव बनाया; सोशल वर्कर्स की मदद से पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया,

जिसके बाद सेक्टर-14 थाने में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं और हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन रोकथाम अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ खान उर्फ आरव और उसके साथी तारीफ खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूछताछ में साजिश के तहत हिंदू महिला को निशाना बनाने, झूठे प्यार का नाटक करने और परिवार की मिलीभगत की बात सामने आई है;

इस मामले में आरोपी की मां, पत्नी, भाइयों समेत अन्य परिजनों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है और पुलिस पूरे नेटवर्क की भूमिका खंगालते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!