CG AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

लाखों रुपये कीमत के हुक्का व प्रतिबंधित सामग्री का भंडारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई

रायपुर , कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। अभियान के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को दिए गए हैं।

इसी कड़ी में दिनांक 31 जनवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक व्यक्ति अपने मकान में हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का अवैध भंडारण कर रखा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मदनी निवासी खम्हारडीह बताया। मकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में हुक्का पॉट, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।

जब आरोपी से उक्त सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

👉 जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/- बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 31/25, धारा 4(क) कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: अशोक मदनी

पिता: स्व. बालू कुमार

उम्र: 59 वर्ष

पता: राजीव नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!