
जोधपुर
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान उन्हें एक से अधिक इंजेक्शन लगाए जाने की बात सामने आई है,
जिसके बाद कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।
SIT पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज और इलाज से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




