रायपुर। कुछ व्हाट्सएप समूहों में यह खबर तेजी से प्रसारित की जा रही थी कि केंद्रीय जेल रायपुर में सर्चिंग के दौरान मोबाइल फोन जप्त किया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय जेल रायपुर में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही सूचना पूरी तरह निराधार, असत्य और भ्रामक है।
प्रशासन के अनुसार केंद्रीय जेल रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और यहां नियमित रूप से निगरानी की जाती है। अधिकारियों ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि अप्रमाणित और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा ऐसे संदेशों को आगे प्रसारित करने से बचें।





