क्राइमछत्तीसगढ़रायपुरवायरल

रील के चक्कर में युवक पर पुलिस का शिकंजा, युवती के साथ खतरनाक स्टंट कर बीच सड़क बनाया वीडियो, जुर्माना और माफी दोनों पड़ी महंगी

रायपुर

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट और आपत्तिजनक तरीके से रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। साथ ही मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार के मामले में जुर्माना लगाया गया तथा युवक से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई।

पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल चलाते समय युवती को बाइक की टंकी पर उल्टा बैठाकर स्टंट करता नजर आ रहा था। यह वीडियो सार्वजनिक सड़क पर बनाया गया था, जिससे यातायात सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे।

जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रही बाइक के पंजीयन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान मठपुरैना निवासी 24 वर्षीय भीमेश देवांगन के रूप में की गई। इसके बाद उसे राखी थाना बुलाकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। साथ ही युवक से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाकर उसका वीडियो भी जारी किया गया, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए कानून तोड़ना या सार्वजनिक स्थानों पर जोखिमपूर्ण एवं अनुचित हरकतें करना स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!