CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

मोबाइल दुकान चोरी से बैंक लूट की साजिश तक का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 26.47 लाख की संपत्ति बरामद

रायगढ़।

रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल 5 युवकों एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 मोबाइल फोन, दो चारपहिया वाहन सहित लगभग 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित एक मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ स्थित ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित Punjab National Bank में चोरी/लूट के असफल प्रयास की घटनाएं सामने आईं।

लगातार मिल रहे इन घटनाओं के समान पैटर्न को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन में जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके आधार पर पत्थलगांव निवासी मोहम्मद अरसलान को दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ कुडुमकेला मोबाइल दुकान चोरी सहित धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल स्थित बैंक में लूट/चोरी के प्रयास की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य 5 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद अरसलान है, जिसने अपने हमउम्र युवकों का गैंग बनाकर इन वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!