Uncategorizedछत्तीसगढ़धर्मरायपुर

श्री प्राचीन शनिदेव मंदिर में धूमधाम से मना श्री शनि महोत्सव

तिल्दा-नेवरा। श्री प्राचीन शनिदेव मंदिर, गांधी चौक तिल्दा-नेवरा में हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर श्री शनि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव में नगर सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्री शनिदेव महाराज के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में वेद मंत्रों के साथ भगवान श्री शनिदेव महाराज के विधि-विधानपूर्वक अभिषेक से हुई। इसके पश्चात देव आराधना एवं लोककल्याण की कामना के लिए शांति हवन का आयोजन किया गया। मंदिर में दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा शनिदेव के समक्ष अपने तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शनिमंदिर पुजारी प्रकाश जोशी ने बताया कि भगवान श्री शनिदेव महाराज की आराधना का विशेष महत्व है। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को विभिन्न स्थानों पर शनिदेव महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, अभिषेक, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन कर भगवान शनिदेव की आराधना की जाती है।

महोत्सव के दौरान भक्तों के सहयोग से दोपहर 3:30 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जो देर रात्रि तक चला। बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसादी वितरण किया गया ।

वहीं, शाम 7 बजे से हिंदी म्यूजिकल टीम ग्रुप द्वारा भगवान शनिदेव महाराज के भजनों की अमृतवर्षा शुरू हुई। भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे वातावरण में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।

श्री प्राचीन शनिदेव मंदिर गांधी चौक में आयोजित इस शनि महोत्सव में नगर के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!