
तिल्दा नेवरा, 05 अप्रैल 2026 – थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 22 अटल आवास तिल्दा में एक युवक चाकू लहराकर लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हिकमत से आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, गुंडा-बदमाश एवं अड्डेबाजों की चेकिंग के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित संपूर्ण पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
आरोपी:
अमित माण्डले, पिता घनश्याम माण्डले, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 अटल आवास तिल्दा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





