CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

शिक्षक की भूमिका समाज में अद्वितीय: रानी सौरभ जैन

सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथी पांसे का भव्य सम्मान समारोह

तिल्दा-नेवरा।

तिल्दा स्थित आरआरबी नेवरा क्रमांक एक एवं प्राथमिक शाला तिल्दा बांसटाल में प्रधानाध्यापक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथी पांसे के जन्मदिन के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पांसे सर द्वारा ‘आओ खुशियां बांटे’ अभियान के तहत नेवता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें अतिथियों और शिक्षक समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन, वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, किरण बाला छाबड़िया, बीआरसी देवेंद्र ठाकुर, बीईओ बी.आर. दास, संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, समन्वयक, परिवारजन और मित्रगण उपस्थित रहे।

शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला

पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। वे केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन के व्यावहारिक मूल्यों की शिक्षा देकर आदर्श नागरिक तैयार करते हैं।

समर्पण और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

समारोह में भागीरथी पांसे के लंबे शिक्षकीय जीवन, समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!