
तिल्दा-नेवरा।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर भाजपा महिला मोर्चा में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के रुख को लेकर संगठन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।
भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाया गया यह अधिनियम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का यह रुख महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और इससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
इसी मुद्दे को लेकर 20 अप्रैल 2026 को बुढ़ा तालाब इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
रानी सौरभ जैन ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दें।
उन्होंने कहा कि यह रैली महिलाओं की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।





