
रायगढ़।
“लौटी मुस्कान” अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने साइबर कार्रवाई में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 128 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। इस पहल से लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल और आधुनिक ट्रैकिंग तकनीक की मदद से इन मोबाइल फोन को बिहार, कोलकाता सहित विभिन्न जिलों से रिकवर किया गया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

मोबाइल वापस मिलने पर कई लोग भावुक हो उठे और रायगढ़ पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल को ट्रेस किया जा सके।
यह अभियान न सिर्फ पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि आम जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है।





