
बेमेतरा | न्यूज रिपोर्ट
रामकृष्ण साहू (पुलिस उप महानिरीक्षक) के निर्देशन में एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का द्वारा थाना नवागढ़ एवं चौकी संबलपुर का प्रथम अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जप्ती माल, मालखाना, ड्यूटी रजिस्टर, मूर्त, जरायम, शिकायत, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फिंगरप्रिंट रजिस्टर सहित अन्य संधारित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया।
अधिकारियों ने बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाएं।
सख्त कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अवैध गतिविधियों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए, जिनमें—
अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई
अपराध में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी
लंबित मामलों पर फोकस
अधिकारियों ने लंबित अपराध, मर्ग, गुमशुदगी एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
समयबद्ध मामलों में 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
- चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए—
- रात्रि गश्त
- पेट्रोलिंग
- कांबिंग गश्त
को नियमित और प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
कम्युनिटी पुलिसिंग पर फोकस
कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने, सूचना तंत्र विकसित करने और विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने के साथ-साथ चेकिंग अभियान को सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया गया।
“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान
गुम नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अभियान चलाकर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।





