
तिल्दा-नेवरा।
ग्राम पंचायत सिनोधा में शीतला माता मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की नींव रखी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि शीतला माता की कृपा से गांव में सुख-समृद्धि बनी हुई है। भक्तों की लंबे समय से इच्छा रही है कि ग्राम सिनोधा में एक भव्य मंदिर का निर्माण हो, जिससे धार्मिक आस्था को और मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती सरिता डौंडे, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र डौंडे, खपरीकला के सरपंच रामेश्वर साहू, पूर्व सरपंच लक्ष्मण गिरी, शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित समिति के सदस्य, पुरोहित एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह जताते हुए इसे ग्राम के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।





