छत्तीसगढ़रायपुर

सिलयारी दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, पीड़िता के दादा समेत 3 गिरफ्तार

लापरवाही पर सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित, नए प्रभारी बनाए गए सुशील वर्मा

तिल्दा नेवरा/सिलयारी

चौकी सिलयारी क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पहले ही दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब जांच में सामने आया है कि पीड़िता के दादा ने ही मामले को दबाने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के दादा सहित दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ईश्वर घृतलहरे के परिजनों से दुष्कर्म की घटना को छिपाने के एवज में 1 लाख 30 हजार रुपये नगद लिए गए थे। इस लेन-देन का वीडियो भी पुलिस को मिला है। आरोप है कि पीड़िता के दादा ने दूसरे आरोपी को फोन कर धमकी भी दी थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शुरुआत में पीड़िता के दादा ने अपनी नातिन के साथ किसी प्रकार की घटना होने से इनकार किया था। बाद में शासन से मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मामले की पुनः जांच के लिए आवेदन दिया।

पुलिस ने मामले में पीड़िता के दादा चंद्रशेखर यदु, सीताराम मेडिकल स्टोर संचालक तथा टुकेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इधर, मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) संबद्ध किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी द्वारा सुशील वर्मा को सिलयारी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!