रायपुर

CG NEWS: एग्री स्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, जिला पंचायत सदस्य ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि संयुक्त खातेदार किसानों में अभी केवल करीब 35 प्रतिशत का ही एग्री स्टैक पंजीयन हो पाया है,

आरंग। संयुक्त खातेदार किसानों के एग्री स्टैक पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं किसान प्रतिनिधि वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर रायपुर के नाम अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर को ज्ञापन सौंपकर पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि खरीफ सीजन के लिए एग्री स्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है, लेकिन बड़ी संख्या में किसान तकनीकी कारणों से अब तक पंजीयन नहीं करा सके हैं।

ज्ञापन में बताया गया है कि संयुक्त खातेदार किसानों में अभी केवल करीब 35 प्रतिशत का ही एग्री स्टैक पंजीयन हो पाया है, जबकि लगभग 65 प्रतिशत किसान अब भी पंजीयन से वंचित हैं। अधिकारियों से चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अधिकांश किसानों की ऋण पुस्तिका (बी-1) में नाम क्रमांक के बजाय “डेस” में दर्ज होने के कारण उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते किसान चॉइस सेंटरों और सहकारी समितियों के लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

वतन चन्द्राकर ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा तक शेष किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया, तो बड़ी संख्या में पात्र किसान आगामी धान खरीदी में अपनी उपज बेचने के साथ-साथ शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने एग्री स्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि कम से कम एक माह बढ़ाने, प्रक्रिया को सरल बनाने तथा राजस्व और कृषि विभाग के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित कर शेष किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन किसानों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!