
तिल्दा-नेवरा:
पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ सहित तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य विजय रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और गले मिलकर जीत की खुशियां मनाईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और विजय रैली निकाली गई।
इस कार्यक्रम में विधायक एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत जनता के अटूट विश्वास, विकास कार्यों और जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि इस विजय ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा करती है। उन्होंने तिल्दा में आयोजित विजय रैली में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।




