छत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा में 6 अगस्त से शुरू होगा ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा’ राष्ट्रीय महाअभियान, मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे शुभारंभ

तिल्दा-नेवरा। भारत सरकार के न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक देशभर में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान” संचालित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के शुभारंभ के बाद तिल्दा क्षेत्र में इसका विधिवत शुभारंभ 6 अगस्त, गुरुवार को शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करना और विशेष रूप से बच्चों, युवाओं तथा आम नागरिकों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है।

अभियान के दौरान तिल्दा क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, औद्योगिक संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान, जागरूकता कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम तथा राजयोग मेडिटेशन के विशेष अनुभव सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से तनावमुक्त, सकारात्मक और आत्मबल से परिपूर्ण जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया जाएगा।

अभियान की विशेषता यह रहेगी कि प्रत्येक सहभागी को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही, केवल 30 सेकंड में ऑनलाइन नशा मुक्ति प्रतिज्ञा लेने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय जनआंदोलन से जुड़ सकें।

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा यह राष्ट्रीय अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीया दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति एवं अगस्त माह के अव्यक्त स्मृति पर्व के अवसर पर पूरे देश में संचालित किया जा रहा है। संस्था ने तिल्दा क्षेत्र के नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नशामुक्त, स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!