CG AD
AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

चाकू की नोक पर राहगीरों और ट्रक चालकों से लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा | 27 अगस्त 2026

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने चाकू की नोक पर ट्रक चालक से नकदी और मोबाइल फोन लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल चाकू, लूट की रकम, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य लूट, चोरी और आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

ट्रक के केबिन में घुसकर की लूट

पुलिस के अनुसार, ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) निवासी सुनील राम वर्तमान में रायपुर के रांवाभाठा में रहकर नारायण मूर्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक के रूप में काम करता है। 26 अगस्त को वह ट्रक क्रमांक CG 04 PP 5250 में जांजगीर-चांपा से लोहा लेकर ग्राम कोनारी स्थित श्री राम दूत इस्पात कंपनी पहुंचा था।

कंपनी के बाहर ट्रक खड़ा करने के बाद चालक केबिन में सो गया। 27 अगस्त की रात करीब 2 बजे चार आरोपी ट्रक के केबिन का कांच खोलकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करने के बाद चालक की जेब से ₹4,500 नकद और ₹5,000 कीमत का Redmi मोबाइल फोन लूट लिया।

घटना के दौरान आरोपी एक-दूसरे को साहिल, सोनू और वीरू नाम से पुकार रहे थे। वारदात में CG 04 QY 6670 नंबर की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था।

कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचे आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर ग्रामीण पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने घटना के तरीके, वाहन, आरोपियों के हुलिए और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी की।

मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात में शामिल होना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

आरोपियों की निशानदेही पर चाकू, ₹4,500 नकद, Redmi मोबाइल फोन और प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

अकबर पारधी, पिता सदा प्रीत पारधी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा।

सोनू मांडवी, पिता मतवार मांडवी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, ग्राम खमरिया, थाना तिल्दा-नेवरा।

साहिल उइके, पिता पुजारी उइके, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा।

विरु पारधी, पिता महेश पारधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, ग्राम देवगांव, थाना खरोरा।

₹59,500 का मशरूका बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू, ₹4,500 नकद, ₹5,000 कीमत का Redmi मोबाइल फोन और करीब ₹50,000 कीमत की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामग्री की कुल कीमत ₹59,500 बताई गई है।

मामले में थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 362/2026 के तहत धारा 309(4), 3(5) बीएनएस में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता को लेकर पूछताछ और जांच कर रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!