
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मंडल कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त 2026 को धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया गया।

पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तथा बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता कोहका रोड स्थित तुलसी-नेवरा धान संग्रहण केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारी मिला अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिम्मेदार कर्मचारी राम खिलावन वर्मा मौके पर अनुपस्थित पाए गए। केंद्र में मौजूद चौकीदार यादव ने बताया कि कर्मचारी लंच करने के लिए अपने घर गए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने धान संग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विषयों पर जानकारी ली।

प्रमुख रूप से मौजूद
निरीक्षण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं पूर्व तिल्दा सोसायटी अध्यक्ष गजानंद वर्मा, ओम सिंह ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य देवेंद्र वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, मंडल अध्यक्ष हरि मार्कंडेय, सेवाराम वैष्णव, के. कृष्णामूर्ति, योगेंद्र पटेल, रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धान संग्रहण केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जरूरी है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।




