CG AD
छत्तीसगढ़रायपुर

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

रायपुर(छत्तीसगढ़) – प्रदेश के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक, समाजसेवी एवं युवा नेतृत्वकर्ता डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा के साथ ही चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

 

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. त्रिवेदीस होम्योपैथी के माध्यम से वे वर्षों से आमजन को सुलभ, सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। दीर्घकालिक एवं जटिल रोगों के सफल उपचार के साथ-साथ उन्होंने निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परामर्श एवं जनजागरूकता अभियानों का सतत संचालन किया है।

 

विशेष रूप से कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान डॉ. त्रिवेदी ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन, दवा वितरण एवं होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निरंतर मॉनिटरिंग कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

सामाजिक क्षेत्र में भी डॉ. त्रिवेदी का योगदान सराहनीय रहा है। वे समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता एवं जागरूकता अभियानों तथा युवा मार्गदर्शन कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया है।

 

राजनीतिक रूप से डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य संबंधी नीति संवाद एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी निरंतर सहभागिता रही है। उनकी कार्यकुशलता, संगठन क्षमता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

अपनी नियुक्ति पर डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, जनजागरूकता एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

डॉ. त्रिवेदी की इस नियुक्ति पर चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!