
अलीगढ़ CRIME NEWS: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बार फिर रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 महीने पहले अपने दामाद राहुल के साथ घर छोड़कर जाने वाली सपना अब कथित रूप से अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गई है।
राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सपना 6 फरवरी को गंगीरी निवासी अपने बहनोई के साथ चली गई और जाते समय घर से करीब दो लाख रुपये नकद और जेवरात भी ले गई।
पुलिस के अनुसार सपना पिछले साल अप्रैल 2025 में राहुल के साथ बिहार के सीतामढ़ी चली गई थी, जहां दोनों लगभग एक साल से साथ रह रहे थे। उस समय यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था क्योंकि बेटी की शादी जिस युवक से तय हुई थी, उसी के साथ उसकी मां फरार हो गई थी।
मडराक थाना क्षेत्र से जुड़े इस प्रकरण ने सामाजिक ताने-बाने को हिला दिया था और परिवार की काउंसलिंग भी कराई गई थी, लेकिन सपना ने घर लौटने से इनकार कर दिया था और राहुल के साथ जीवन बिताने की बात कही थी।
अब ताजा घटनाक्रम में राहुल ने आरोप लगाया है कि सपना उसे छोड़कर बहनोई के साथ चली गई है और अपने साथ बड़ी रकम और जेवर भी ले गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं जानकारी यह भी सामने आई है कि सपना के पहले पति ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है। यह मामला एक बार फिर रिश्तों और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।




