सोने से भी महंगा ये ‘जहर’… कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
खतरनाक लेकिन कीमती… इस जहर की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
दुनिया में सांपों को लेकर डर और जिज्ञासा दोनों हमेशा से रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग कोबरा का जहर सोने से भी ज्यादा कीमती माना जाता है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दुनिया में करीब 3,000 से ज्यादा सांपों की प्रजातियां हैं, जिनमें से लगभग 300 प्रजातियां ही जहरीली हैं, लेकिन इनके दंश से हर साल करीब 1.40 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

यही वजह है कि सांप के जहर से बनने वाली एंटीडोट दवाओं की मांग और कीमत दोनों बहुत ज्यादा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार किंग कोबरा का जहर प्रोटीन से भरपूर होता है और इसका उपयोग पुराने दर्द और खून से जुड़ी दवाओं में किया जाता है। इसकी कीमत करीब 1.5 लाख डॉलर प्रति गैलन बताई जाती है, जबकि विषरोधी दवा की एक खुराक 14,000 डॉलर तक पहुंच जाती है।

तुलना करें तो 1 ग्राम सोने की कीमत करीब 166-167 डॉलर है, यानी 13,000 डॉलर में लगभग 78-79 ग्राम 24 कैरेट सोना खरीदा जा सकता है। गुजरात के धरमपुर स्थित सर्प अनुसंधान संस्थान ने हाल ही में कोबरा, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर जैसे सांपों के हाई क्वालिटी विष की ई-नीलामी में उम्मीद से ज्यादा कीमत हासिल की है।
विशेषज्ञों के मुताबिक सांप के सिर के पीछे मौजूद ग्रंथियों में जहर बनता है और विशेष प्रक्रिया के तहत सावधानीपूर्वक इसे निकाला जाता है। यही जहर आगे चलकर जीवन बचाने वाली दवा में बदल जाता है, जो हजारों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।





