CG AD
क्राइमपंजाब

तरनतारन में दिनदहाड़े नवविवाहिता को मारी गोली, एकतरफा प्यार की सनक में वारदात

तरनतारन | विशेष रिपोर्ट

पंजाब के तरनतारन में 21 फरवरी की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता को उसके पति के सामने दिनदहाड़े गोलियां मार दी गईं। हमले की वजह एकतरफा प्यार और सनक बताई जा रही है।

घायल युवती की पहचान रूबी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो महीने पहले अंश ग्रोवर से हुई थी, जो तरनतारन में ही काम करता है। आरोपी करन, जो पट्टी का रहने वाला है, रूबी से शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार द्वारा उसकी शादी कहीं और तय कर देने से वह नाराज चल रहा था।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी आरोपी ने रूबी के घर जाकर आपत्ति जताई थी। परिवारों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत भी हुई, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

माथा टेककर लौट रहे थे, तभी हमला

21 फरवरी को शाम करीब 4:28 बजे अंश और रूबी एक्टिवा से बाबा पीरा साहिब के पास रोही नदोहर रोड, पट्टी से लौट रहे थे। एमसी विक्की के घर के पास आरोपी करन ने उन्हें रोक लिया। पहले उसने अंश से मारपीट की और फिर पिस्टल निकालकर रूबी पर फायर कर दिया।

गोली लगने से रूबी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। आरोपी मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद वारदात

घटना का करीब ढाई मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी को एक्टिवा रोकते, मारपीट करते और फिर गोली चलाते देखा जा सकता है। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई।

हालत नाजुक, अमृतसर रेफर

घायल रूबी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया। फिलहाल वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है।

केस दर्ज, आरोपी की तलाश

पट्टी शहर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर कमलजीत राय के मुताबिक, पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि एकतरफा जुनून और गलत सोच किस तरह निर्दोष जिंदगी को बर्बाद कर सकती है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!