
तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 स्थित अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष राम पंजवानी, पार्षद ईश्वर यदु, विकास सुखवानी, राजकुमार गेन्डरे, ललित अग्रवाल सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका द्वारा लगभग 5 लाख रुपये की लागत से अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य के तहत चौक को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा क्षेत्रीय मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।




