CG AD
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS: महिला शक्ति का उत्सव! दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में ‘स्वयं सिद्धा’ के रूप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

‘स्वयं सिद्धा’ के रूप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

RAIPUR NEWS: शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “स्वयं सिद्धा” थीम के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने कहा कि सशक्त नारी स्वयं सिद्धा होती है और संघर्ष ही सफलता की कुंजी है,

उन्होंने कहा कि पहले महिला विकास की बात होती थी लेकिन अब सामाजिक समानता पर जोर दिया जा रहा है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वैभव आचार्य ने कहा कि जमीन से अंतरिक्ष तक महिलाओं का वर्चस्व बढ़ रहा है, वहीं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल गायन, भाषण, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

डॉ ऋचा शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता “कवि की कल्पना है” प्रस्तुत की, जबकि छात्रा अदिति शुक्ला ने कहा कि इतिहास बदलने के लिए हिम्मत और कलम दोनों उठानी पड़ती है और नारी हर रूप में पूजनीय व सम्माननीय है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ अलका वर्मा ने नारी के परंपरागत सौंदर्य और साहस का उल्लेख किया, मंच संचालन डॉ रेखा दीवान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ कल्पना मिश्रा ने दिया।

डॉ स्वप्निल कर्महे के मार्गदर्शन में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और समूह नृत्य के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं और उनके समाधान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसमें अदिति प्रधान, नेहा नायक, सिद्धि तिवारी, कात्यायनी साव और रिया कुमारी शामिल रहीं, वहीं आयोजन में प्रिया देवांगन ने सहयोग किया और कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!