Uncategorized

पेंड्रा में दिनदहाड़े सनसनी: सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लूट के बाद बदमाश फरार

पेंड्रा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बीच बाजार स्थित एक सराफा दुकान में बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाश लूटपाट के इरादे से घुस गए।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दुकान में मौजूद सराफा व्यापारी पप्पू उर्फ प्रदीप सोनी से लूटपाट करने की कोशिश की। व्यापारी द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान से गहने लूटकर मौके से फरार हो गए।

घायल व्यापारी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे शहर में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इधर व्यापारी की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर पेंड्रा बस स्टैंड में चक्का जाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!