CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पा

जांजगीर-चांपा में आधी रात गोलीकांड: व्यापारी के घर घुसे नकाबपोश, बेटे की मौत, भाई घायल

जांजगीर-चांपा |

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिर्रा थाना क्षेत्र के करहि गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई आशुतोष कश्यप घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात हमलावर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और उस कमरे में पहुंचे, जहां आयुष, उसका भाई और बहन सो रहे थे। हमलावरों ने आयुष पर दो राउंड फायरिंग की—एक गोली सीने और दूसरी कनपटी पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आशुतोष के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया।

घटना के दौरान बदमाशों द्वारा पैसों की मांग और मोबाइल लूटकर भागने की बात भी सामने आई है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक आयुष कश्यप, व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप का बेटा था और हाल ही में रेत के कारोबार से जुड़ा था। घटना को लेकर परिजन जहां व्यवसायिक रंजिश का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस इसे लूट की वारदात से जोड़कर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी निवेदिता पाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

इधर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!